हनुमानगढ़ जिले के कांग्रेस विधायक और नेता भी हुए शामिल
श्रीगंगानगर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व मे लखीमपुर खीरी में किसानों के हुए नरसंहार के खिलाफ आज भरतपुर के उंचा नगला से यूपी बोर्डर तक पैदल मार्च निकाल कर रोष प्रकट किया। पैदल मार्च से पहले भरतपुर बोर्डर पर सभा को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बीजेपी सरकार की तानाशाही है।इसे पूरा देश देख रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार को देशभर से उठ रही आवाज़ को सुनना पड़ा। प्रियंका गांधी को 52 घंटे की गैरकानूनी हिरासत से रिहा करना पड़ा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों के शोक संतप्त परिजनों से मिलने और उनका ढांढस बंधाने गये। अभी तक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं करना आश्चर्यजनक है।केन्द्र सरकार को मामले में हस्तक्षेप कर सुनिश्चित करना चाहिये कि दोषी गिरफ्तार हों।केन्द्रीय मंत्री अमित मिश्रा को तुरंत पद से हटाया जावे और पीड़ितों को न्याय मिले। जब तक केन्द्र सरकार तीन कृषि काले कानून वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का आन्दोलन चलता रहेगा। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हमेशा रहेगी। केन्द्र के तानाशाही रवैये के खिलाफ आन्दोलन करती रहेगी। पैदल मार्च में राजस्थान सरकार के मंत्री , विधायक प्रदेश पदाधिकारियों अग्रिम संगठन विभाग प्रकोप के पदाधिकारियों के साथ हनुमानगढ़ जिला प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, नोहर विधायक अमित चाचाण पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष श्रवण तंवर सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।