Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लगातार तीसरा मैच जीती मुंबई

दिल्ली को 8 विकेट से हराया, हेली मैथ्यूज ने किया आॅलराउंड प्रदर्शन
मुंबई।

विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली 18 ओवर में 105 रन पर आॅलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर 109 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।
मुंबई से हेली मैथ्यूज, साइका इशाक और इजाबेल वॉन्ग ने 3-3 विकेट लिए। मैथ्यूज ने दूसरी पारी में 32 रन भी बनाए। उन्होंने ओपनर यस्तिका भाटिया के साथ 65 रन की पार्टनरशिप की। इस आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
मुंबई इंडियंस की टूनार्मेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। दिल्ली से पहले टीम ने गुजरात और बेंगलुरु को भी हराया। वहीं, दिल्ली को टूनार्मेंट में पहली हार मिली। दिल्ली ने इससे पहले बेंगलुरु और यूपी को मात दी थी। दोनों ही मैचों में टीम ने 200 से ज्यादा के स्कोर बनाए थे, लेकिन अब पहली बार टीम आॅलआउट हुई।
105 रन इस टूनार्मेंट का सबसे कम स्कोर है। टूनार्मेंट का सबसे बड़ा स्कोर 223 रन भी दिल्ली के ही नाम है। टीम ने बेंगलुरु के खिलाफ इसे हासिल किया था।
106 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुबंई को ओपनर यस्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज ने ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले के 6 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 47 रन जोड़ लिए।शुरूआती 3 ओवरों में मैथ्यूज और बाद के ओवरों में यस्तिका ने आक्रामक बैटिंग की।
दोनों में 65 रन की पार्टनरशिप हुई। मैथ्यूज ने इसमें 22 रन जोड़े, वहीं यस्तिका 32 बॉल में 41 रन बनाकर आउट हो गईं।