Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लड़की को दांत से काटा और नाखून से नोंचा; मौत के बाद डेड बॉडी से भी दुष्कर्म, शैतानों को मिली यह सजा…

बूंदी

राजस्थान में 15 साल की एक नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की की सांसे थमने के बाद भी हैवानों का कलेजा ठंडा नहीं हुआ। शैतानों ने लड़की की डेड बॉडी के साथ फिर रेप किया। इस खौफनाक हत्याकांड और दुष्कर्म के आरोपियों पर अब कानून का डंडा चला है। अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए उन्हें कड़ी सजा सुनाई है।

मामला बूंदी जिले का है। जिले की पोक्सो कोर्ट ने शुक्रवार को एतिहासिक फैसला सुनाते हुए 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दो शैतानों को फांसी की सजा से दंडित कर दिया है। साथ ही दोनों आरोपियों पर 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

कोर्ट में न्यायधीश बाल कृष्ण मिश्र ने इस हत्याकांड को जघन्य हत्याकांड बताया है। इस पूरे प्रकरण में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल है जिसका केस फिलहाल बाल न्यायालय में चल रहा है। आरोपी सुल्तान भील और छोटू लाल को फांसी की सजा मुकर्रर की गई है

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ था लाश के साथ दुष्कर्म का खुलासा

दरअसल इन दोनों आरोपियों ने साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी सामने आई थी कि आरोपियों ने लाश के साथ भी दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था।