मुंबई
नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम उन चुनिंदा सितारों में शुमार है, जिन्होंने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया है। नोरा फतेही के डांस मूव्स पर हर कोई फिदा है, उनका हर एक डांस स्टेप किलर होता है, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। वहीं नोरा भी हर बार अपने फैन्स को नए और अलग डांस स्टेप्स से रूबरू करवाती हैं। नोरा के डांस वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, लेकिन इस बीच उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। नोरा के गाने ‘दिलबर दिलबर’ (Dilbar Dilbar) को एक बच्चा फनी अंदाज में गाता दिख रहा है और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।