Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लता मंगेशकर की अस्थियां हुईं प्रवाहित, ऊषा बोलीं- ‘वो मेरी बहन नहीं, मां थीं’

मुंबई

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 6 फरवरी 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद बृहस्पतिवार (10 फरवरी) को लता मंगेशकर की अस्थियां गोदावरी नदी के तट पर पवित्र रामकुंड में प्रवाहित कर दी गईं। दिवंगत गायिका की बहन ऊषा, भतीजा आदिनाथ मंगेशकर और परिवार के अन्य सदस्य  सुबह करीब 10 बजे रामकुंड पहुंचे और अस्थियों को प्रवाहित किया।