जयपुर
राजस्थान के आठ और स्टूडेंट्स यूक्रेन से भारत पहुंच चुके हैं। राजस्थान की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और सीकर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद स्वामी सुमेधानंद ने गुरुवार को यूक्रेन से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे राज्य के आठ विद्यार्थियों की अगवानी की। इन छात्रों ने अपनी स्वदेश वापसी को लेकर भारत सरकार और राज्य सरकार का आभार जताया। हालांकि, इन विद्यार्थियों ने दावा किया कि यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने उनकी किसी तरह से मदद नहीं की। साथ ही, उन्होंने यूक्रेन के सैनिकों पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।