Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SP को चैलेंज और अफसर को ब्लैकमेल, नशे का भी शौक; सोशल मीडिया पर बोल्ड डांस के वीडियो हैं मशहूर

नई दिल्ली

यह युवती इंस्टाग्राम पर खुलेआम ड्रग्स लेने का ऐलान करती है। बेखौफ एसपी यानी पुलिस अधीक्षक को चैलेंज करती है। खुलेआम हथियारों की प्रदर्शनी करती है और दावा करती है कि पुलिस उसकी जेब में है। हम बात कर रहे हैं खुद को राजस्थान के नागौर का लेडी डॉन बताने वाली कमला चौधरी की। हाल ही में लेडी डॉन कमला चौधरी का एक वीडियो काफी चर्चित हुआ था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये इस वीडियो में वो बेधड़क कहती है कि, ‘मैं अपने पैसों से ड्रग्स लेती हूं..एसपी से पैसे नहीं लेती।’ इसी वीडियो में कमला कई नेताओं और जिले के कई सरपंचों का नाम लेकर उन्हें धमकी भी देती है। 

कमला कहती है, ‘मैं ड्रग्स अपने पैसों से लेती हूं..एसपी के पैसों से नहीं। अगर किसी के बाप में ताकत है तो उसे रोक कर दिखाए..एसपी मेरी रिकॉर्डिंग देख रहे हैं। मुझे बताएं कि कब वो मेरे बंगले पर आए थे और मुझे पैसे दिए थे।’ इसके अलावा सोशल मीडिया पर खुल्लम-खुल्ला हथियार लेकर नुमाइश कर रही इस लेडी डॉन का एक दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था।

पुलिस महकमे को खुलेआम चैलेंज कर इस डॉन ने हड़कंप मचा दिया था। लेकिन गुरुवार को इसी लेडी डॉन को पुलिस ने धर दबोचा है। गुरुवार सुबह उसकी लोकेशन नागौर के विजय वल्लभ चौराहे पर मिली थी। वह स्कूटी से जा रही थी। जोधपुर रोड पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जायल थाना इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। कमला चौधरी अब पुलिस के शिकंजे में है। हम आपको बताते हैं कि 27 साल की कमला कौन है और आखिर वो जरायम की दुनिया में कैसे आई?