Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लता मंगेशकर को अंतिम विदाई देने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली

प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का 6 फरवरी को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से पूरा देश शोक में है। लता मंगेशकर को क्रिकेट देखना काफी पसंद था और विशेष रूप से सचिन तेंदुलकर की वह बहुत शौकीन थीं। सचिन तेंदुलकर भी लता मंगेशकर को काफी मानते थे और वह उन्हें ‘आइ’ कहकर बुलाते थे।

रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर खेल जगत ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी देश के महान संगीत सितारों में शामिल लता (92) की बहन ऊषा मंगेशकर और उनका उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार रविवार को शहर के एक अस्पताल में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उनका निधन हो गया। राजनीतिक दलों से लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट से जुड़े दिग्गजों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। लता के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। टीम इंडिया के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली से लेकर गौतम गंभीर, मिताली राज, वीवीएस लक्ष्मण, वेंकटेश्श्वर प्रसाद और आकाश चोपड़ा सहित कई दिग्गजों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। बीते दिन ‘लता दीदी’ का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर में रखा गया था।