नई दिल्ली
दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी में जमकर निवेश हो रहा है। 2021 की शुरुआत में लाइटक्वाइन 184.92 डॉलर (9,306.75 रुपये) पर था। इसके बाद इस डिजिटल करेंसी की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। आज लाइटक्वाइन (LTC) की कीमत में जबरदस्त तेजी आई है। इसने एक पन में निवेशकों को मालामाल बना दिया है। बता दें कि गुरुवार को इस डिजिटल करेंसी की कीमत 552 रुपये बढ़ गई। इस तेजी के साथ इसका दाम बढ़कर 11,205 रुपये पर पहुंच गया। इसकी कीमत में 5.18 फीसदी की तेजी आई है। इस कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण कीमत 700.5 अरब रुपये हो गया है।