नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लाइव शो में बेइज्जती का सामना करना पड़ा है। पीटीवी स्पोर्ट्स के शो गेम ऑन है के दौरान होस्ट नौमान नियाज ने शोएब के साथ अभद्रता की और उन्हें शो से बाहर जाने को कह दिया। इसके बाद शोएब शो छोड़कर चले गए और सोशल मीडिया पर पूरी घटना बताते हुए अपना दर्द बयां किया। जिस शो में शोएब अख्तर की बेइज्जती की गई, उसमें उनके अलावा सर विवियन रिचर्ड्स और डेविड गोवर जैसे दिग्गज मौजूद थे। शो में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच के बारे में बात हो रही थी, हालांकि उस समय यह मैच शुरू नहीं हुआ था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच से पहले पाकिस्तान के नेशनल टीवी में शोएब अख्तर की बेइज्जती हुई और काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। उन्होंने इस शो में पीएसएल टीम लाहौर कलंदर्स को शाहीन अफरीदी और हरीश रऊफ की गेंदबाजी निखारने का श्रेय दिया। हालांकि बाद में शो के होस्ट ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें शो से जाने को कह दिया।