Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लायंस डिस्ट्रिक डायरेक्ट्री का विमोचन

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की प्रांतीय डायरेक्ट्री ‘सोनाक्षर’ का विमोचन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरदित्य सिंधिया द्वारा गत दिवस ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में किया गया। क्लब के जोन चेयरपर्सन आशीष अरोड़ा ने बताया कि सुनील गोयल व राका पाठक के नेतृत्व में प्रांत की टीम ने उनको वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। पीआरओ प्रशांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर जगदीश अग्रवाल, गुरप्रीत रानो, मनवीर सेठी, हिमेश दंडोतिया, लवी खंडेलवाल, नरेंद्र अग्रवाल, कपिल जैन सहित कई वरिष्ठ लॉयन उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने प्रांतीय टीम को शुभकामनाएं दी व सेवा कार्यों की सराहना की। सुनील गोयल ने इस डायरेक्ट्री को प्रांत के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *