नई दिल्ली
अडानी विल्मर आईपीओ (Adani wilmar IPO) में पैसे लगाने वाले निवेशकों को बंपर कमाई हो रही है। 12.18 बजे बीएसई पर अडानी विल्मर के शेयर 19.98 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 318.20 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई पर अडानी विल्मर के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। इससे पहले कल 8 फरवरी को लिस्टिंग डे कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी तक का अपर सर्किट लग गया था। हालांकि, शुरुआत थोड़ी कमजोर थी, लेकिन बाद में शेयरों में तेजी दिखने लगी और फिर कल के कारोबार में यह शेयर 16 फीसदी से अधिक चढ़ कर बंद हुआ।