Wednesday, June 10निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दो बड़ी सरकारी कंपनियों की संपत्ति को बेचने के लिए सरकार को है एक और रतन टाटा का इंतजार 

नई दिल्ली

सरकार दो और सरकारी कंपनियों की असेट बेंचने के लिए अपनी कोशिशें और तेज करेगी। पहली नीलामी में कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के बाद सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार इकाइयों भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) की गैर-प्रमुख संपत्तियों की फिर से बोली लगाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पहले नीलामी के दौरान वास्तव में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला। मुंबई में कुछ फ्लैटों के लिए कुछ बोलियां आई हैं लेकिन राजपुरा और हैदराबाद में जमीन पर कोई बोली लगाने वाला नहीं आया है। इस कारण फिर से बोली लगाई जाएगी।