Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लॉकअप में पायल रोहतगी ने उछाला अंजलि अरोड़ा का रूस की रात वाला सीक्रेट, हुई जमकर लड़ाई

मुंबई

लॉकअप में कंटेस्टेंट्स के बीच गंदा रूप लेते जा रहे हैं। लेटेस्ट एपीसोड में पायल रोहतगी ने अंजलि अरोड़ा के पुराने सीक्रेट पर तंज कसा। अंजलि ने पहले बताया था कि एक बार पैसों के लिए वह रूस में वह होटल के रिसेप्शनिस्ट के साथ चली गई थीं। पायल ने इसी बात को उछालने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। दोनों की लड़ाई एक टास्क पूरा करने के दौरान हुई। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आजमा भी ने भी अंजलि के इस सीक्रेट का मजाक उड़ाया। 

पायल को कहा जंगली बिल्ली


कंगना रनौत के शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। लेटेस्ट एपीसोड में पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा झगड़ पड़ीं। बुधवार को एक टास्क के दौरान पायल दूसरी टीम के बनाए हुए आइटम्स तोड़ रही थीं। उन्हें रोकने के लिए अंजलि ने उन्हें जोर से पकड़ा ताकि वह हिल-डुल न सकें। अंजलि ने उनको जंगली बिल्ली कहा साथ ही बोलीं, ऐसे जंगली बिल्लियां बहुत संभाली हैं हमने।