Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लॉस एंजिल्स में स्वरा भास्कर का सामान लेकर भागा कैब ड्राइवर, ट्रोल्स ने उड़ाया एक्ट्रेस का मजाक

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों स्वरा भास्कर अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हैं, जहां उनके साथ एक वाकया हुआ, जिसको उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। स्वरा भास्कर का सामान लेकर एक उबर कैब ड्राइवर लेकर भाग गया है, जिसकी शिकायत उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। स्वरा भास्कर का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कैब कंपनी को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ ट्रोल्स स्वरा पर ही निशाना साध रहे हैं।

क्या है स्वरा भास्कर का ट्वीट
स्वरा भास्कर ने इस पूरे मामले को लेकर ट्वीट में लिखा, ‘उबर, आपका एक ड्राइवर मेरे ग्रॉसरी का सामान अपनी कार में लेकर भाग गया। ऐसा लगता है कि आपके एप पर इसे रिपोर्ट करने का कोई तरीका नहीं है, यह कोई खोई हुई चीज नहीं है… उसने बस मेरा सामान चोरी किया है, क्या मुझे अपना सामान वापस मिल सकता है?’ स्वरा के इस ट्वीट पर उबर का जवाब भी आया है।