Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद एंजॉय कर रहे विरुष्का:लंदन के एक रेस्टोरेंट में विराट और अनुष्का ने शाकाहारी खाने का मजा लिया, तस्वीर भी शेयर की

लंदन

लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने लंदन के एक रेस्टोरेंट में वीगन फुड का आनंद लिया। अनुष्का ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बेस्ट वेजिटेरियन/वीगन फुड एवर (सबसे स्वादिष्ट शाकाहारी खाना)।

पॉपुलर शेफ रिशिम सचदेवा ने भी सोशल मीडिया पर स्टार कपल के साथ तस्वीर शेयर की है। साथ ही अनुष्का-विराट ने रेस्टोरेंट के बाकी स्टाफ के साथ भी तस्वीर खिंचवाई।

रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। साथ में हैं शेफ रिशिम।

रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। साथ में हैं शेफ रिशिम।

अनुष्का शर्मा ने बेस्ट वीगन फुड की तस्वीर शेयर की।

अनुष्का शर्मा ने बेस्ट वीगन फुड की तस्वीर शेयर की।

शेफ रिशिम ने लिखा कि वे अब तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि विराट और अनुष्का उनके रेस्टोरेंट में आए।

शेफ रिशिम ने लिखा कि वे अब तक विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि विराट और अनुष्का उनके रेस्टोरेंट में आए।

विराट की टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने इंग्लैंड को आखिरी दिन धूल चटा दी। मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के 20 में से 19 विकेट लिए। सिराज ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की दूसरी पारी को समेट दिया।

विराट की टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 151 रन से हराया। 272 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 120 रन पर सिमट गई। भारत फिलहाल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। सीरीज का अगला मैच (तीसरा टेस्ट) 25 अगस्त से हेंडिग्ले लीड्स में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *