Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लोन स्विच करने के ट्रेंड में पॉजिटव ग्रोथ की संभावना, इससे फायदा या नुकसान, जानिए तीन एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह?

मुंबई

रिजर्व बैंक यानी RBI ने रेपो रेट (4%) को पिछले एक साल से जस का तस रखा है, लेकिन ग्राहकों को मिलने वाले नए लोन कम ब्याज दरों पर ही मिल रही है। इस समय नए लोन की औसत ब्याज दरें पुराने लोन की औसत दरों से 1.30% कम है। इसमें अकेले 30 बेसिस पॉइंट की कमी मई के दौरान दर्ज की गई।

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नए लोन रेट मई में पिछले माह से 0.30% घटकर 7.8% पर आ गई हैं। जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की औसत दर 5.3% पर ही बरकरार है। हालांकि, पिछले 12 माह के दौरान सरकारी और प्राइवेट दोनों ही बैंकों ने FD की दरों में 70 से 80 बेसिस पॉइंट (0.7% से 0.8%) की कमी की है।

बैंकों के कम ब्याज दर से कर्जदारों के पास लोन स्विच करने के बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं। इस पर हमने तीन एक्सपर्ट्स से बातचीत किया…

फाइनेंशियल प्लानर और प्रोमोर फिनटेक की को-फाउंडर निशा सांघवी के मुताबिक अगर कर्ज लेने वाले ने NBFC से लोन लिया है, तो उनको नॉर्मल बैकों से ज्यादा पेनल्टी और ब्याज पेमेंट करना होता है। ऐसे में लोन स्विच करना फायदेमंद होता है। क्योंकि बैंकों में NBFC से कम ब्याज दर और प्रोसेसिंग फी भी कम होता है। नॉर्मल बैंकों में खासकर सरकारी बैंक सबसे कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर करते हैं।

बैंक बाजार.कॉम के CEO आदिल शेट्‌टी के मुताबिक लोन देने वाले लगभग 20 बैंक/ NBFC इस समय 7% से भी कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं। ऐसे मेंं जिन लोगाें ने बहुत ऊंची दरों पर होम लोन ले रखा है, वे उसे स्विच कर सकते हैं।

कैसे करें होम लोन स्विच?

  • विकल्प-1: अपने बैंक से दर घटाने का निवेदन करें। इस पर आपको एक छोटी फीस देनी पड़ेगी। निवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
  • विकल्प-2: अगर दूसरे बैंक और कम दाम पर लोन दे रहे हैं तो लोन ट्रांसफर करें। इससे आपका पुराना लोन चुक जाएगा और बेहतर दाम पर नया लोन शुरू हो जाएगा। इस विकल्प में कागजी काम और खर्च दोनों ज्यादा होंगे।

लोन स्विच करने के फायदें…

  • प्री-पेमेंट का बोझ कम होता है, जिससे कम समय में लोन भरने में आसानी होती है।
  • नए बैंक द्वारा बिना किसी एक्सट्रा फी के प्री-पेमेंट और फॉरक्लॉजर का फायदा मिलता है।
  • नए लेंडर से अच्छी कस्टमर सर्विस और टॉप-अप लोन जैसे कई फायदे मिलते हैं।

ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के पंकज मठपाल भी कहते हैं कि ज्यादा लोन स्विच के मामले में ज्यादा ब्याज दर ही होता है। कर्जदार NBFC से लोन लेने के बाद ज्यादा ब्याज पेमेंट करने से बचने के लिए स्विच करते हैं। इसका फायदा भी होता है, लेकिन जिन लोगों ने लोन की कुछ किस्तें ही भरी हैं, उनके लिए यह घाटे का सौदा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि लोन स्विचिंग बैंक टू बैंक भी किया जा सकता है। इसमें प्राइवेट बैंक से सरकारी बैंक की ओर स्विच कर सकते हैं।

होम लोन स्विच करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • KYC डॉक्यूमेंट्स जैसे पैन कार्ड और आधार कार्ड
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • 3 माह की सैलरी स्लिप
  • पिछले दो साल के फॉर्म-16
  • पहले से चल रहे सभी लोन के अप्रूवल लेटर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जिस प्रॉपर्टी पर लोन है उसका पेपर या सेल एग्रीमेंट
  • स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट, जिसमें लोन की सारी जानकारी होती है
  • लिस्ट ऑफ डॉक्यूमेंट
  • फॉरक्लोजर लेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *