Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वार्ड स्तर पर यूथ विंग चलाएगा पौधरोपण अभियान

  • मुकेश गुप्ता जिला महासचिव नियुक्त
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    यूथ विंग की बैठक रविवार को जंक्शन हाउसिंग बोर्ड स्थित सार्वजनिक पार्क में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि रिजवान खान थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित राजपूत ने की। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मुकेश गुप्ता को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अमित राजपूत ने कहा कि मुकेश गुप्ता की नियुक्ति से यूथ विंग को मजबूती मिलेगी और जिला स्तर की एक मजबूत टीम तैयार होगी। उन्होंने बताया कि यूथ विंग की ओर से जल्द ही वार्ड स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में पौधरोपण तो किया जाएगा। साथ ही हर सप्ताह उनकी सार-संभाल भी की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिजवान खान ने यूथ विंग के कार्यांे की सराहना करते हुए कहा कि यूथ विंग पिछले लंबे समय से समाज सेवा में कार्य कर रही है और इनकी ओर से किए गए कार्य शहर में चर्चा का विषय भी रहेंगे जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यूथ विंग को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, हर तरह की सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। यूथ विंग संरक्षक विजय सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए इस विंग का गठन किया गया था और आज यह सपना साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यूथ विंग की आज एक मजबूत टीम तैयार है जो शहर के अन्य युवाओं के लिए मार्गदर्शक बनेगी। जल्द ही यूथ विंग की कार्यकारिणी का विस्तार कर युवाओं को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर क्लब उपाध्यक्ष शाहिद खान, एडवोकेट संदीप रघुवंशी, दीपक कश्यप, जुल्फिकार अली, सत्यासिंह, विजय यादव, अनिल गुप्ता, हर्ष सुथार, दीपक सुथार, अमन, आयुष चौरसिया, भरत कुमार, जयसिंह, राजेश कुमार, विशाल कुमार, जयलाल, राम मिश्रा, अनिल गुप्ता, जतिन शर्मा, सालभ शर्मा, मोहित शर्मा, पंकज गोस्वामी, विपुल शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *