Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विकास अधिकारी ने बैठक कर दिये गाईडलाईन की पालना के निर्देश

संगरिया(सीमा सन्देश)। पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामप्रताप गोदारा ने गांव फ तेहपुर नगराना, मानकसर में सरपंच ,वार्ड पंच ,ग्राम विकास अधिकारियों और अन्य पंचायती राज कार्मिकों की बैठक ली। इसमें राज्य सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार क्षेत्र में होने वाले सभी प्रकार के विवाह समारोह ,शोक समारोह ,भोग ,पाठ आदि का आयोजन आगामी 2 माह तक स्थगित करने के लिए ग्राम वासियों को प्रेरित करने की अपील की । रामप्रताप गोदारा ने बताया कि कोविड.19 की पालना के साथ अति आवश्यक होने पर ही 31 सदस्यों के साथ उपखंड अधिकारी से अनुमति के बाद शादी प्रक्रिया संपन्न कराएं। विकास अधिकारी ने चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना से शेष ग्राम वासियों को अपना बीमा कराने ,सभी व्यक्तियों को निर्धारित तिथि पर टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी ने नगराना बैंक में भीड़ ज्यादा होने पर शाखा प्रबंधक को गौल घेरे बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना में सभी ग्राहकों को अलग.अलग समय पर बुलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *