बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को एक्टर विक्की कौशल से शादी कर रही हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स को अपनी ही इंडस्ट्री के शख्स से मोहब्बत हुई और उसने शादी कर ली। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे कपल्स कौन से हैं जिन्होंने रील लाइफ के लोगों को अपना रियल लाइफ पार्टनर बना लिया है-
शम्मी कपूर- गीता बाली
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने को-स्टार से शादी करने वाले पहले कपल शम्मी कपूर- गीता बाली थे। कपल ने 1955 में शादी की थी जिसके अगले साल दोनों बेटे आदित्य राज कपूर और 1961 में बेटी कंचन के पैरेंट्स बने थे। इसके 4 साल बाद 1965 में गीता बाली का स्मॉलपॉक्स से निधन हो गया था। इसके बाद शम्मी कपूर ने परिवार के दबाव में आकर 1969 में नीला देवी से शादी की थी।