Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विदेशी युवती को भाया देसी छोरा, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, ऐसे हुई थी मुलाकात

अजमेर

राजस्थान के अजमेर में विदेशी युवती व देशी युवक की शादी धूमधाम से सम्पन्न हुई। इस शादी में विदेशी युवती के परिजन सहित युवक के परिवार वाले भी शामिल हुए। शादी हिन्दू-रिवाज से हुई, जिसमें सभी रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। 

तीन साल पहले जर्मनी में ही मिले थे
सागर गुर्जर साल 2015 में एमबीए की पढ़ाई करने जर्मनी गए। इसके बाद साल 2020 में वहीं पर डिलायट कंपनी में जॉब करने लगे। वहीं कंपनी की एक मीटिंग में सागर की मेलिनी से मुलाकात हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 2020 में सागर ने मेलिनी को प्रपोज किया, जिसके बाद मेलिनी भी शादी के लिए राजी हो गई । दोनों के बीच तय हुआ कि शादी भारत मे होगी और हिन्दू रीति के अनुसार होगी।

पिता राजी थे, मां बाद में मानी
सागर गुर्जर ने जब मेलिनी से शादी करने की बात अपने पिता चंद्रभान गुर्जर को बताई तो वे राजी हो गए। हालांकि सागर की मां शुरुआत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थीं। बाद में खुद मेलिनी ने सागर की मां से बात की तब जाकर वो राजी हुईं। शुक्रवार की शाम को दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामकर जीवन भर साथ रहने की कसम खाई।