Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विदेश में पढ़ाई के लिए शत प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्राप्त करने में सहायक चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी

  • प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. बावा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    कोविड-19 के बावजूद चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों को टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों ने 7412 प्लेसमेंट आॅपर दिए हैं। इनमें से राजस्थान की 185 लड़कियों सहित 460 छात्रों ने आईटी, कंसल्टेंसी, फर्मा, बायोटेक, हेल्थकेयर, फाइनेंस और जनरल मैनेजमेंट क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में नौकरी हासिल की है। राजस्थान के 43 विद्यार्थियों को 1 से ज्यादा कंपनियों ने नौकरी की पेशकश की है, वहीं नौकरी पाने वाले राजस्थान के कुल छात्रों में 318 इंजीनियरिंग, 84 विद्यार्थी एमबीए ब्रांच और शेष अन्य कोसों से संबंधित हैं। यह जानकारी चण्डीगढ़ स्थित चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. डॉ. आरएस बावा ने गुरुवार को जंक्शन स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड्डूआं की ओर से अपनाए गए विश्व स्तरीय और अप-टू-डेट एकेडमिक मॉडल के फलस्वरूप, साल 2021 के लिए यूनिवर्सिटी कैपस प्लेसमेंट के दौरान 757 टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को 7000 से ज्यादा प्लेसमेंट आॅफर प्रदान किए हैं। इनमें से 460 विद्यार्थी राजस्थान राज्य से संबंध रखते हैं। प्लेसमेंट ही नहीं, रिसर्च के क्षेत्र में भी राजस्थान के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया है। उन्होंने बताया कि 2019-20 सेशन के दौरान यूनिवर्सिटी के खिलाडिय़ों ने कुल 133 मेडल यूनिवर्सिटी के नाम किए। इनमें से 9 मेडल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे राजस्थान के खिलाडिय़ों ने हासिल किए हैं। राजस्थान के छात्रों की ओर से जीते गए कुल 9 मेडल में से 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रांज मेडल हैं। रिसर्च के बारे में बात करते हुए डॉ. बावा ने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से अब तक हैल्थकेयर, एग्रीकल्चर, आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 1000 से अधिक पेटेंट फाइल किए गए हैं। इनमें से 16 पेटेंट राजस्थान के छात्रों ने दर्ज किए हैं। साल 2020 में रिकॉर्ड तोड़ पेटेंट दर्ज करके चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी आईटी के क्षेत्र में सबसे आगे रही है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की ओर से स्थापित 108 स्टार्टअप में से 11 स्टार्टअप शुरू कर राजस्थान के छात्रों ने स्वरोजगार अपनाया है। इंटरनेशनल टाईअप के बारे में बात करते हुए डॉ. बावा ने कहा कि चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को न केवल अंरराष्ट्रीय स्तर का शिक्षण मॉडल प्रदान करती है, बल्कि अपने छात्रों को वैश्विक स्तर पर सीखने के मौके प्रदान करने के लिए यूनिवर्सिटी ने अमेरिका के 25 विश्वविद्यालयों सहित 68 देशों के 308 विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक साझेदारी स्थापित की है। यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को कनाडा, आॅस्ट्रेलिया और अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करने में सहायक है। आईएलईटीएस, जीमेटए स्कॉलरशिप टेस्ट के साथ-साथ वीजा के इंटरव्यू, आवेदन तथा डॉक्यूमेंटेशन आदि के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी में एक ही छत के नीचे तैयारी करवाई जाती है। अब तक यूनिवर्सिटी के 1200 से अधिक छात्र विदेश में अध्ययन के लिए जा चुके हैं। चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी नैक ए प्लस ग्रेड हासिल करने वाले देश के टॉप 24 विश्वविद्यालयों में शुमार है और अपने उच्च स्तरीय अकादमिक मॉडल के फलस्वरूप क्यूएस आई-गेज से 7 डायमंड रेटिंग प्राप्त करने वाली पंजाब की पहली व एकमात्र यूनिवर्सिटी है। देशभर के प्रतिभाशाली और योग्यवान विद्यार्थियों को एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से 33 करोड़ रुपए की सीयूसीईटी-2021 स्कॉलरशिप योजना की शुरूआत की गई है। अब तक इस स्कॉलरशिप से 63,000 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। डॉ. आरएस बावा ने कहा कि यूनिवर्सिटी का सिद्धांत कुछ नया करने का है। यूनिवर्सिटी में हर तरह के बच्चे के लिए उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॅरियर सुरक्षित करने के लिए विद्यार्थी चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रवेश लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *