हनुमानगढ़. विदेशों में रोजगार या अध्ययन के लिए जाने वालों की राह अब वैक्सीन नहीं रोकेगी। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनको कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरी डोज 84 दिन की बजाय 28 दिन ही बाद ही लगेगी। इससे जिले एवं प्रदेश के ही लाखों लोगों को राहत मिल सकेगी। क्योंकि खाड़ी देशों, कनाडा, यूरोपीय देशों आदि में काम करने वाले प्रदेश के हजारों लोग वीजा खत्म होने से पहले वापस नौकरी पर जाने के प्रयास में हैं। वहीं अध्ययन के लिए जाने वाले भी हजारों की संख्या में प्रतीक्षारत हैं। इस संबंध में सरकार के निर्देश पर चिकित्सा निदेशालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।