Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विद्यालय में भेंट किया प्रिंटर

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल की ओर से टाउन के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रिंटर भेंट किया है। क्लब अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने बुधवार को उक्त प्रिंटर विद्यालय प्रधानाचार्य विशु को सौंपा। इस दौरान रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में प्रिंटर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्रधानाचार्य हंसराज बिस्सु की ओर से क्लब सदस्यों को इस बारे में अवगत करवाया गया तो उन्होंने इस आवश्यकता की पूर्ति की। गुप्ता ने कहा कि भविष्य में बच्चों व स्कूल के लिए किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर क्लब सदस्य आगे रहेंगे। उन्होंने बताया कि क्लब भविष्य में नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। इसके तहत जरूरतमंदों को व्हील चेयर उपलब्ध करवाने के लिए बैंक की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर क्लब उपाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अतुल गुम्बर, रमेश गर्ग, डॉ. पीसी बंसल, डॉ. कपूरी लाल गर्ग, डॉ. नरेश सकलेचा, सुरेंद्र सैनी, हेमंत गोयल, केशव शर्मा, कमल जैन आदि मौजूद थे।