बीकानेर
पंजाब के वाघा बार्डर की तर्ज पर बीकानेर के खाजूवाला में बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरू होने जा रही है। खाजूवाला में बीएसएफ के परेड ग्राउंड में 25 सितंबर से इस अनूठे आयोजन की शुरुआत के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने तैयारियां शुरू कर दी है।
खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहे के नजदीक बने बीएसएफ परेड ग्राउंड में होने वाली बीटिंग रिट्रीट में पर्यटक भी हिस्सा ले सकेंगे। पर्यटकों के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। ये परेड भी वाघा बॉर्डर की तरह भव्य होगी। वाघा बॉर्डर और खाजूवाला बॉर्डर की बीटिंग रिट्रीट में सिर्फ इतना अंतर होगा कि यहां पाकिस्तानी रेंजर्स नहीं होंगे।