Wednesday, July 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, BJP के निलंबित विधायक पहुंच गए सदन में

जयपुर

राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र का शुक्रवार को तीसरा दिन है। राज्यपालल के अभिभाषण पर बहस शुरू हुई। आज सदन की कार्यवाही 11 बजे हंगामे के साथ शुरू हुई। हंगामे के बीच प्रश्नकाल की कार्यवाही  शुरू हुई।  शुक्रवार को निलंबन के बावजूद भाजपा को चारों विधायक सदन पहुंच गए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने नाराजगी जताई। सीपी जोशी भाजपा पर संसदीय परंपराओं का निर्वहन नहीं करने का आरोप लगाया। विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर संसदीय परंपराओं को तोड़ने का आरोप लगाया। स्पीकर जोशी ने कहा कि भाजपा के 4 सदस्यों को सदन से निलंबित कर रखा है। इसके बाद भी सदन में लेकर आए है। सदन में स्थापित परंपराओं को तोड़ रहे हैं। स्पीकर ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ मुझे संसदीय परंपरा ना सिखाए है।