दौसा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के कार्यक्रम में सांसद जसकौर मीणा ने राज्य सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा सरकार के 3 साल हो गए, लेकिन वह केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर यश ले रही है, चाहे बात जल जीवन मिशन हो या फिर अन्य योजना की। जसकौर ने कहा, भारत सरकार ने जल जीवन मिशन में जो पैसा दिया उसमें राज्य सरकार ने अपनी तरफ से कोई अंशदान नहीं दिया और उस पैसे की राज्य सरकार जनता के बीच वाहवाही ले रही है।
वहीं दूसरी जो योजनाएं हैं पक्का घर, जनधन खाता, शौचालय के लिए पैसा मिलना, गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं का केंद्र सरकार ने लाभार्थी के खाते में सीधा पैसा जमा करवाया जिससे कोई बिचौलिया पैसा नहीं खा सके और करप्शन नहीं हो। वहीं राजस्थान सरकार किसी भी तरीके से लाभार्थियों को पूरा लाभ ना देकर बिचौलियों को बीच में डालकर चाहे फिर वह उनके विधायक हों या अधिकारी यह लाभार्थियों तक पूरा पैसा नहीं पहुंचने देते।