Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधायक गौड़ ने 40 लाख से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

एनएच 62 से गोशाला एवं 4 एमएल की ढ़ाणियों तक सड़क बनेगी
श्रीगंगानगर।
विधायक राजकुमार गौड़ ने एनएच 62 से श्री गोशाला एवं 4 एमएल की ढ़ाणियां को लाभान्वित करने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण नॉन पेचेबल व मिसिंग लिंक योजना के अंतर्गत किया जायेगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपए की राशि व्यय की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से जो 5 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, उसमें से प्रथम रोड का शिलान्यास किया है। शीघ्र ही बाकी 9 सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विधायक गौड़ ने कहा कि ढ़ाई वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्य तेज गति से हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र में निर्माण व विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। नागरिकों की जरूरतों एवं उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार विकास कार्य करवाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि गंगानगर शहर व इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से निर्माण व विकास कार्य करवाये जायेगेें। 4 एमएल पंचायत में सड़क के आलावा अन्य विकास कार्य करवाए जाएगें। श्री गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण सड़कों के लिये जो धनराशि स्वीकृत हुई है, उससे सड़कों का निर्माण करवाया जायेगा। किसी भी वार्ड व गांव को विकास के वंचित नहीं रखा जायेगा। ग्राम पंचायत 4 एमएल में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विधायक श्री गौड़ का सम्मान किया। इस अवसर पर 4 एमएल सरपंच गुड्डी देवी, सुभाष मोयल, बाबूलाल डूडी, साहबराम सुथार, पूर्व सरपंच श्योपत तंवर, रामजी लिम्बा, पूर्व सरपंच रणजीत ढुढाड़ा, कौशल मोयल, नोरंगराय शर्मा, मनोज बिश्नोई, उपसरपंच सीताराम, काशीराम जाखड़, इमीचंद गोयल, महावीर मोयल, रामकुमार डूडी, सुखविन्द्र सिंह, शेरमल लिम्बा सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *