Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विमलेश शर्मा प्रदेश संयोजक नियुक्त

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। यहां समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय विमलेश शर्मा को राष्ट्रवादी सर्व समाज विकास मंच (आरएसएसवीएम) के महिला कल्याण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अशोक कुमार गर्ग ने की है। गर्ग के अनुसार मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कौशिक के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर सर्व समाज की महिला सदस्यों की ओर से प्रसन्नता जताई गई है। विमलेश शर्मा अभा श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महिला महासचिव भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *