मुंबई
टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे विराट कोहली, मुंबई टेस्ट में शून्य पर आउट हो गए। उन्हें एजाज पटेल ने एलबीडब्लू आउट किया। हालांकि, उनका आउट होने अब विवाद का कारण बन गया है। दरअसल हुआ यूं कि 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेतेश्वर पुजारा आउट हुए और विराट क्रीज पर आए।
30वें ओवर की घटना
इसी ओवर की आखिरी गेंद विराट के बैटिंग पैड पर आकर लगी और गेंदबाजी की अपील पर फील्ड अंपायर अनिल चौधरी ने उन्हें आउट दे दिया। विराट ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम तो लिया, लेकिन वह उनके पक्ष में नहीं गया। इसके बाद विराट काफी नाराज दिखे थ। दर्शकों ने भी अंपायर की हूटिंग की। वहीं, कोहली भी बेहद नाराज नजर आए और उन्होंने गुस्से में अपना बैट बाउंड्री लाइन पर पटक दिया।