Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट कोहली के बाद कौन बन सकता है RCB का कप्तान, माइक हेसन ने इन खिलाड़ियों के नाम गिनाए

नई दिल्ली

बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन जारी है। IPL Auction 2022 के पहले दिन के समापन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों की संख्या 11 हो गई थी। आईपीएल 2022 की नीलामी के दूसरे दिन भी टीम कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश में लगी हुई है। हालांकि आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलजर्स बैंगलोर का नाम भी कुछ उन टीमों में शामिल है, जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने शनिवार को कहा कि 2022 की आईपीएल मेगा नीलामी समाप्त होने के बाद फ्रेंचाइजी अपने कप्तान का ऐलान करेगी।