नई दिल्ली
भारत के हरफनमौला शिवम दुबे के लिए आज का दिन खुशियों का सैलाब लेकर आया है। सुबह उनके घर नन्हे महमान का आगमन हुआ है तो वहीं कुछ घंटों बाद आईपीएल में उन पर नोटों की बारिश हुई है। आईपीएल नीलामी में मुंबई के इस खिलाड़ी को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है।
आईपीएल 2022 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी दुबे को अपनी टीम में शामिल करने में रूचि दिखाई थी। मगर सीएसके ने अंत में बाजी मारी। शिवम दुबे की यह आईपीएल में तीसरी टीम है, इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुके हैं।