नई दिल्ली
ऑस्कर 2022 का इवेंट विनर्स और ड्रामा से भरा रहा। जहां एक तरफ विनर्स को अवॉर्ड देकर उनके टैलेंट को मोटिवेट किया गया। विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। लेकिन इस दौरान विल स्मिथ ने कुछ ऐसा भी किया जिसे देखकर सबके होश उड़ गए। विल ने दरअसल, शो को होस्ट कर रहे क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। ये सब तब हुआ जब क्रिस ने विल की पत्नी को लेकर मजाक किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में इस किस्से को लेकर चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर सभी इस इंसिडेंट को लेकर बात कर रहे हैं। कुछ विल को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि विल को ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस मामले में वरुण धवन से लेकर नीतू कपूर तक ने अपने रिएक्शन दिए। वरुण धवन ने क्रिस और विल का फोटो शेयर कर लिखा, बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि क्रिस को गाल पर ये पड़ने वाला है।