Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हर्षवर्धन कपूर के साथ सड़क पर सिगरेट के कश खींचती नजर आई ये लड़की, ट्रोल्स ने बताया- अनिल कपूर की बहू

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर की निजी जिंदगी को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। हालांकि हाल ही में जब वह एक मिस्ट्री वुमेन के साथ मुंबई सड़कों पर नजर आए तो कयासों का सिलसिला अचानक तेज हो गया। हर्षवर्धन इस लड़की का हाथ थामकर चल रहे थे और उनकी खुशी देखने लायक थी। संडे को इस लड़की का हाथ थामकर घूम रहे हर्षवर्धन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगी हैं लेकिन इस लड़की की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

हाथों में हाथ लिए नजर आया कपल
वीडियो में आप हर्षवर्धन को फ्लोरल ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट और टायडाय शॉर्ट्स में देख सकते हैं और उनकी ये मिस्ट्री गर्ल मल्टीकलर्ड क्रॉप टॉप और व्हाइट ट्राउजर्स में नजर आई। इस लड़की ने व्हाइट स्नीकर्स पहन रखे थे और काला चश्मा भी लगा रखा था। बिल्डिंग में घुसने से पहले दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था और लड़की ने अपना चेहरा अपने हाथ से छिपा रखा था।

आखिर कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?
दोनों कुछ तस्वीरों और वीडियोज में साथ में स्मोकिंग करते भी दिखाई पड़े। जहां अभी इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये हर्षवर्धन कपूर की होने वाली पत्नी हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें अनिल कपूर की बहू कहकर पुकार रहे हैं। हालांकि कई लोग कनफ्यूज भी नजर आ रहे हैं कि आखिर ये लड़की है कौन?