नई दिल्ली
भारतीय मुक्केबाजी टीम का सोमवार से शुरू हो रही एआईबीए विश्व चैंपियनशिप में दारोमदार अनुभवी शिव थापा (63.5 किग्रा), दीपक कुमार (51 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) पर होगा।
थापा को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे। थापा ने 2015 में कांस्य पदक जीता था। इस बार उनकी निगाह पदक का रंग बदलने की है।