Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वीके भवरा के नाम पर मुहर; मोदी की सुरक्षा में चूक पर घिरे चट्टोपाध्याय और फिरोजपुर SSP की छुट्टी

पंजाब विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले CM चरणजीत सिंह चन्नी ने सूबे के नए पुलिस महानिदेशक यानी DGP के नाम पर मुहर लगा दी है। वीके भवरा 1987 बैच के IPS अफसर हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को ही नए DGP के नाम को मंजूरी दी। अब उनकी अगुवाई में ही पंजाब पुलिस विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी।

पंजाब के कार्यवाहक DGP बनाए गए सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के समय हुई सुरक्षा चूक को लेकर भी सवालों के घेरे में थे। केंद्र सरकार की टीम ने भी राज्य की पुलिस पर प्रधानमंत्री के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगाया था। इसलिए उन्हें पद से हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *