Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को मिल रहे फिल्मों के ‘ऑफर’

नई दिल्ली |

माइनिंग सेक्टर के दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल ने जबसे सोशल मीडिया पर कबाड़-धातु कारोबार से शुरुआत कर इतना बड़ा साम्राज्य स्थापित करने की अपनी कहानी बताई है, उनको किताब लिखने से लेकर उनकी ‘बायोपिक’ बनाने के लिए बड़े-बड़े निर्माताओं की ओर से ‘ऑफर’ मिल रहे हैं। इस प्रतिक्रिया से वह काफी अभिभूत हैं। इस कहानी का खुलासा करने के बाद उनका ऐसा स्वागत हो रहा है, जैसा किसी ‘रॉकस्टार’ के लिए देखने को मिलता है। सिर्फ यही नहीं उन्हें किताब लिखने के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं और उनके जीवन पर फिल्म बनाने के लिए पैसे की भी पेशकश हो रही है।