Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी के सीजन में 1000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली |

अगर आपके घर भी शादी-ब्याह या फिर कोई खास अवसर आने वाला है और आप सोने की खरीदारी करने की प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। शादी के इस सीजन में सोने-चांदी के रेट में बड़ी गिरावट आई है। पिछले एक सप्ताह में सोना 1000 रुपये से ज्यादा सस्ता (Gold price today) हुआ है। वहीं, सप्ताहभर में चांदी की कीमत (Silver price today) में 2,255 रुपये की गिरावट देखी गई।