Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वैट निर्धारण में हुई विसंगतियों के बारे में बताया

बीकानेर.
राज्यकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने शुक्रवार को बीकानेर कर सलाहकार संघ के पदाधिकारियों के साथ एमनेस्टी स्कीम को लेकर परिचर्चा की। राज्य कर विभाग के उपायुक्त हरी सिंह चारण ने कर सलाहकारों को योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस अवसर पर बीकानेर कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष सीए जेडी चूरा के नेतृत्व में कर सलाहकारों ने एमनेस्टी स्कीम को लागू करने में आ रही परेशानियों के बारे में उपायुक्त को बताया। संघ के सचिव अधिवक्ता गणेश शर्मा ने बताया कि एमनेस्टी स्कीम के क्रियान्वयन से पहले सभी व्यवहारियों की उचित वैट डिमांड व उनकी समायोजन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किए जाने की बात कही। संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश ओझा ने वैट निर्धारण में हुई विसंगतियों के बारे में जानकारी दी।

संघ के सदस्य सीए विनोद दम्माणी ने बताया कि चालान समायोजन प्रार्थना पत्र, इनपुट मिसमैच एवं अन्य समस्याओं के समाधान करने की अपील की। परिचर्चा में पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता एसएल हर्ष, डीएस बोहरा, दीपक व्यास, इमीचंद पूनियां, माणक कोचर, सुधीर भाटिया, श्रीकांत व्यास एवं प्रवक्ता मदन मोहन व्यास उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *