मुंबई
देसी सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ (Shaktimaan) को बड़े पर्दे पर देखना का भारतीय दर्शक बीते कई सालों से इंतजार कर रहे हैं। बीते कुछ वक्त में शक्तिमान फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आईं, लेकिन पुख्ता तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया, लेकिन फैन्स को सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स (Sony Pictures International Productions) ने एक बड़ा तोहफा दिया है। शक्तिमान की फिल्म बन रही है और इसका एक धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया है।