Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब दस्त लगने पर खुले में बैठ गए करण जौहर, बताया घनघोर बेइज्जती का किस्सा

मुंबई

करण जौहर परिणीति चोपड़ा के साथ हुनरबाज शो में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। इसके लेटेस्ट प्रोमो में उन्होंने एक मजेदार किस्से का खुलासा किया है। मामला ‘कभी खुशी कभी गम’ की शूटिंग के वक्त का है। करण ने बताया कि सूरज हुआ मद्धम गाने की शूटिंग के दौरान इजिप्ट में अचानक उनका पेट खराब हो गया था। उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे वह आज तक उबर नहीं पाए हैं। करण जौहर ने हुनरबाज के सेट पर जब इस घटना का खुलासा किया तो वहां मौजूद सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।