Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शत्रुघ्न सिन्हा ने मुमताज के साथ शेयर की फोटो

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री मुमताज के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद हैं। यह उस वक्त की तस्वीर है, जब हाल ही में मुमताज ने शत्रुघ्न सिन्हा से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। शत्रुघ्न सिन्हा की सह-कलाकार और दोस्त मुमताज ने उनके मुबई स्थित आवास रामायण जाकर उनसे मुलाकात की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस सुखद मुलाकात की तस्वीर को अब ट्विटर पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, यह एक सुखद आश्चर्य था जब हमारी दोस्त और पसंदीदा, सबसे सुंदर, प्रतिभाशाली, सुरुचिपूर्ण अभिनेत्री  मुमताज ने कुछ दिन पहले हमारे घर ‘रामायण’ का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *