नई दिल्ली
अगर बैंक में आपका कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि शनिवार से लगातार चार दिन बैंक का काम-काज प्रभावित रहेगा। जहां शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेगा।
देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक काम-काज प्रभावित रहेगा। बता दें, यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन के विरोध में किया जा रहा है।