नई दिल्ली
दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एचडीआईएल का शेयर रॉकेट की तरह भाग रहा है। सिर्फ 15 कारोबारी दिन के भीतर एचडीआईएल का शेयर भाव दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। शेयर के भाव में ये तेजी तब आई, जब गौतम अडानी के अडानी समूह ने भी कंपनी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
कितना है शेयर का भाव: बीएसई इंडेक्स पर एचडीआईएल का शेयर भाव 8.88 रुपए पर है। इसी माह में 2 मार्च को शेयर का भाव 4.01 रुपए पर था। कहने का मतलब ये है कि शेयर का भाव डबल हो चुका है। मार्च माह के अब तक के पैटर्न को देखें तो इस कंपनी में लगातार अपर सर्किट लगा है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटल 420.9 करोड़ रुपए है।