Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शराब बनाने वाली कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख बन गए 1.28 करोड़, एक्सपर्ट भी बुलिश

नई दिल्ली

शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड (Radico Khaitan Ltd.) ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) दिया है। रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 19 साल में 12,705 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस दौरान लंबी अवधि के निवेशकों को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। आइए जानते हैं डिटेल्स में-

7.62 रुपये से 975.75 रुपये पर पहुंचा शेयर
 रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयर (Radico Khaitan share price) 20 जून 2003 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 7.62 रुपये के स्तर पर थे। 4 फरवरी 2022 को कंपनी के शेयर 975.75 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। इस अवधि में कंपनी के शेयरों ने 12,705.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी व्यक्ति ने कंपनी के शेयरों में  20 जून 2003 को 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को आज तक बनाए रखा होता तो अब यह 1.28 करोड़ रुपये होता। यानी, निवेशक करोड़पति बन गए होते। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस लीकर स्टॉक (liquor stock) में गिरावट देखी जा रही है, पिछले 5 दिन में यह स्टॉक 9 फीसदी से ज्यादा गिरा है, वहीं इस साल 2022 में यह शेयर 20.04 फीसदी गिरा है।