नई दिल्ली
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों के लिए बेहद ही जरूरी खबर है। दरअसल, PNB ने 3 फरवरी 2022 से अपने बचत खातों (savings account) पर ब्याज दर को घटा दिया है। यह जानकारी बैंक (PNB) की आधिकारिक वेबसाइट से मिली है। बैंक ने सितंबर 2021 से लेकर अब तक तीसरी बार बचत खाते पर ब्याज में कटौती की है। इससे पहले PNB ने 1 दिसंबर को बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती की थी। पंजाब नेशनल बैंक में मौजूदा और नए, सभी सेविंग्स अकाउंट्स के लिए है।