Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शशि थरूर ने अपने शहर की मेयर की शादी पर दी ऐसी बधाई, हो गए ट्रोल

नई दिल्ली

केरल के तिरुवनंतपुरम की मेयर और देश की सबसे युवा मेयर आर्या राजेंद्रन चर्चा में हैं। वे केरल के सबसे युवा विधायक केएम सचिन देव से शादी अगले महीने शादी करेंगी। जैसे ही उन्होंने इसका ऐलान लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। देश भर की कई चर्चित हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने भी राजेंद्रन के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। लेकिन उन्होंने ऐसी बधाई दी कि यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे।

दरअसल, शशि थरूर ने आर्या राजेंद्रन के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, ‘तिरुवनंतपुरम की मेयर आर्या राजेंद्रन को माकपा के सबसे युवा विधायक सचिनदेव के साथ उनके आसन्न विवाह की घोषणा पर बधाई। मैंने उनसे कहा कि जिसका नाम भारत के दो महान क्रिकेटरों को जोड़ता है, वह एक अच्छा कैच है! युवा दम्पति को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।’

शशि थरूर के इस तरह बधाई देने पर यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे। आर्या राजेंद्रन केरल के विधायक सचिन देव से शादी करने जा रही हैं और शशि थरूर ने लिखा कि सचिन देव का नाम भारत के दो महान क्रिकेटरों पर है और यह एक अच्छा कैच है। इसके अलावा उन्होंने होने शब्दों में impending nuptials लिखा, कई यूजर्स तो इन शब्दों की हिंदी ढूंढने लगे। इनका मतलब आसन्न विवाह होता है। एक तथ्य यह भी है कि शशि थरूर जिस सीट से सांसद हैं, आर्या उसी शहर की मेयर हैं।