Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी नहीं होने से था परेशान, आजिज आकर 27 साल के शख्स ने किया आत्मदाह

बुलढाणा

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में शादी नहीं हो पाने से परेशान एक 27 वर्षीय शख्स ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार रात खामगांव तालुका के पलशीखुर्द गांव में हुई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेंद्र बेलसारे ने देर रात गांव में अपने खेत में खुद को आग लगा ली। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि वह शादी नहीं कर पाने से परेशान था। 

उन्होंने कहा कि खामगांव ग्रामीण पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।