खाजूवाला (सीमा सन्देश)। सीमाजन कल्याण समिति ने ‘एक दीया शहीद के नाम’ कार्यक्रम के तहत यहां शहीद ओमप्रकाश बिश्नोई स्मारक स्थल पर दीपावली का पर्व मनाते हुए दीप प्रज्ज्वलित किये। इस अवसर पर समिति के पुरुषोत्तम सारस्वत ने कहा कि राष्ट्र रक्षा में अपने जीवन का बलिदान कर जिन वीर सैनिकों ने अमर ज्योत लजाई, उनका ऋण हम कभी नहीं उतार सकते।