चंडीगढ़
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू की फिलोसॉफी है कि हर आदमी अपने आप में अलग है और उसे किसी को कॉपी करने की जगह अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए। हरनाज का कहना है कि वह आज भी आम इंसान की तरह ही हैं। उनमें कोई बदलाव नहीं आया। वह वैसे ही सोचती हैं, जैसे सब सोचती हैं। सबसे जरूरी है कि ऑथेंटिक रहें। बाकी सब लोग भी उन जैसे हैं और वह उनके जैसी। हां जिम्मेदारी जरूर बढ़ी है।